फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jnsmsyaaen take seriously officer

जनसमस्याआें को गंभीरता से लें अधिकारी

Wed, 06 May 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला Updated Wed, 06 May 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Jnsmsyaaen take seriously officer
जनपद के सदर सहित चुनार, लालगंज एवं मड़िहान में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। विभागों के अधिकारियों को चेताया गया कि निस्तारण के नाम पर खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए, मामलाें का निस्तारण गंभीरता से करें।
विज्ञापन


चुनार में डीएम राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस पर 147 मामले आए, जिसमें से सात का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को देकर उसके निस्तारण का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद, सीओ चुनार प्रदीप वर्मा, एसडीएम चुनार अवधेश मिश्र आदि मौजूद रहे। मड़िहान तहसील में 98 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें मौके से दो का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

 कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम डीएस उपाध्याय ने की। तहसील दिवस में सबसे ज्यादा प्रार्थना पत्र पेयजल समस्या को लेकर आए थे। पेयजल संबंधित कई मामलाें को टालने को लेकर जल निगम के जेई डीबी चौहान को कड़ी फटकार लगाई गई। विद्युत विभाग के जेई एवं विकास खंड पटेहरा के बीडीओ को चेतावनी दी गई कि लंबित मामले निस्तारण न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम जीसी राम, तहसीलदार मृत्युंजय सिंह, सीओ गीतांजलि सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर तहसील में अपर आयुक्त प्रदीप कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किए गए तहसील दिवस में  270 मामले आए, जिसमें से 11 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम सदर अशोक कनौजिया, तहसीलदार विनोद सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी व अधिकारी मौजूद रहे। लालगंज तहसील में आयोजित तहसील दिवस में 62 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण किया गया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed