{"_id":"5f7b69b58ebc3e9bc03f4cd6","slug":"jibendu-was-killed-for-extortion-mirzapur-news-vns551164173","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी के लिए हुई थी जिबनेंदू की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी के लिए हुई थी जिबनेंदू की हत्या
विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार में हुए हाई प्रोफाइल हत्याकांड में पुलिस खुलासे के काफी करीब पहुंच गई है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो इस्पात कंपनी के डायरेक्टर टेक्निकल जिवनंदी की हत्या रंगदारी के लिए हुई थी। इसमें वाराणसी के शूटर भी शामिल थे। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुबूत भी लगे हैं। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि रंगदारी मांगी गई तो आखिर इसकी शिकायत किसी जिम्मेदार अधिकारी या पुलिस से क्यों नहीं की गई। सब कुछ ठीक रहा तो पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी।
कोतवाली क्षेत्र के कबीर मठ के पास पिछले रविवार की रात इस्पात कंपनी के डायरेक्टर टेक्निकल को घेर, पांच गोली मारकर हत्या हत्या कर दी गई थी। उसका एक साथी कमर में गोली लगने से घायल हो गया था, तिसरा साथी किसी तरह भाग कर जान बचाया था। मामले में एडीजी वाराणसी दो दिनो तक चुनार आकर मामले की पड़ताल किया। एक सप्ताह बितने के बाद पुलिस को जिवनंदी की हत्या मामले पुलिस के हाथ कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। घटना को अंजाम देने की वजह रंगदारी और पूंजीपतियों पर दबाव बनाने के लिए ऐसा किया गया। जांच में कुछ आपराधिक दुनिया के कुछ बड़े नाम भी सामने आ रहे हैं पर हत्या करने वाले शूटर नए हैं, उनकी कोई बड़ी प्रोफाइल नहीं है। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि रंगदारी मांगी जा रही थी। बाद में दबाव बनाने के लिए सुनियोजित ढंग से घटना को अंजाम दिया गया। इसमें मिर्जापुर, वाराणसी और आसपास के शूटर शामिल रहे। इसमें कई लोगों की पहचान कर ली गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रंगदारी मांगे जाने के बावजूद आखिर इसकी जानकारी, शिकायत क्यों नहीं की गई। इस मामले का पटाक्षेप जल्द हो सकता है।