{"_id":"5814f5b54f1c1b994fbc567c","slug":"jay-woke-rang-every-street-bajrangbali","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूंजी उठी हर गली जय बजरंग बली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूंजी उठी हर गली जय बजरंग बली
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 30 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
हनुमान जी का शृंगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले भर में जय-जय बजरंगबली का घोष गूंजता रहा। हनुमान मंदिरों में शनिवार को हनुमान जयंती बड़े ही श्रद्धाभाव से मनाई गई। हनुमान जी का भांति-भाति के पुष्पाें से शृंगार किया गया। दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो उठे। मंदिरों में अखंड रामचरितमानस पाठ, सुंदरकांड, भजन-कीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जयंती के तहत हनुमान जी सहित मंदिरों में विराजमान समस्त देवी-देवताआें का भी श्रृंगार दर्शन करने को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
नगर के श्रीलोंहदी महावीर मंदिर में सुबह से देर रात तक भक्ताें का रेला लगा रहा। फूलाें व तुलसी पत्ते से हनुमान जी का किया गया शृंगार किया गया। वासलीगंज स्थित संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिए आस्थावानों का हुजूम उमड़ पड़ा। मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन-कीर्तन रात तक चलता रहा। इसी क्रम में तहसील चौराहा स्थित श्री लाल महावीर मंदिर, बूढ़ेनाथ मंदिर में विराजमान हनुमान जी, विंध्याचल मंदिर में विराजमान श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी, श्री पंचमुखी महादेव मंदिर में स्थित श्री पंचमुखी हनुमान व विंध्याचल में स्थित हनुमान मंदिराें पर दर्शन-पूजन का दौर भोर से शुरू होकर देर रात तक अनवरत चलता रहा। उधर सिटी ब्लाक के ग्राम सभा भोड़सर स्थित श्री संकटमोचन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर सुंदरकांड व भडारे का आयोजन किया गया।
जिगना संवाददाता के अनुसार मां अंजनी नंदन सेवा संस्था गैपुरा की ओर से कर्णावती नदी कठवईया से शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा आंजनेय धाम पहुंचा, जहां विशेष पूजन किया गया। गोनौरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में शृंगार किया गया।
विज्ञापन
कछवां संवाददाता के अनुसार नगर डीह मुहल्ला स्थित मूंछ वाले हनुमान मंदिर पर 12 दिवसीय हनुमान जयंती समारोह का शुभारंभ हुआ। नव उत्थान चैरिटेबुल ट्रस्ट की ओर से आयोजित समारोह के पहले दिन आयोजित भंडारे में पांच सौ गरीब बच्चाें को साध्वी ऋचा मिश्र ने भोजन ग्रहण कराया।
अदलहाट संवाददाता के अनुसार अदलहाट बाजार सहित बरेंव, समदपुर, गड़ौरी, पचेवरा, रस्तोगी तालाब, कठौरा, मदापुर, भलवां आदि गांवाें में स्थित हनुमान मंदिर पर दर्शन-पूजन का दौर देर रात तक चलता रहा। लालगंज संवाददाता के
अनुसार लालगंज हनुमान मंदिर में पवनसुत के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करने भक्तों का तांता लगा रहा। भंडारे में बड़ी संख्या में भक्ताें ने प्रसाद ग्रहण किया। सीखड़ संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बगहां स्थित प्राचीन हनुमान ंमंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई।