फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Javelin Throw Competition: Rakri's Skill Held High the Flag

भाला फेंक प्रतियोगिता : रैकरी की विद्या ने लहराया परचम

Fri, 28 Nov 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Javelin Throw Competition: Rakri's Skill Held High the Flag
खेलकूद प्रतियोगिता में विजई प्रतिभागी।-सोशल मीडिया।
कलवारी। समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रयागराज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाला फेंक में रैकरी की विद्या सोनकर ने परचम लहराया है। बुधवार को प्रतियोगिता में आठ टीमों का भाला फेंक प्रतियोगिता कराया गया।
विज्ञापन

इसमें कई जिलों की खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मड़िहान क्षेत्र के देवरी कला में स्थित जयप्रकाश सर्वोदय नारायण विद्यालय की छात्रा विद्या सोनकर ने अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए सबसे दूर तक 29 मीटर तक भाला फेंककर एक और रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुछ दिनों पहले राज्यस्तरीय प्रतियोगिता लखनऊ में विद्या ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

इन्होंने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। विद्या ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजन को दिया है। भाला फेंक के साथ-साथ कबड्डी, खो-खो, दौड़, ऊंची कूद सहित कई खेल कराया गया। विद्या के इस कार्य से उनके पिता राकेश सोनकर और माता सुनीता देवी सहित परिवार के साथ साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed