फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jaunpur defeated Mau and Ballia defeated Ghazipur

जौनपुर ने मऊ और बलिया ने गाजीपुर को हराया

Sat, 14 Mar 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur defeated Mau and Ballia defeated Ghazipur
जौनपुर ने मऊ और बलिया ने गाजीपुर को हराया
विज्ञापन

69वीं अंतरजनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। वाराणसी जोन की 69वीं अंतरजनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में जोन के 10 जनपद वाराणसी, जौनपुर, बलिया, चन्दौली, आजमगढ़, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, मऊ की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने टीमों के मैनेजर व खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।

प्रतियोगिता का पहला मैच जौनपुर व मऊ के बीच खेला गया। इसमें जौनपुर की टीम विजयी रही। दूसरा मैच गाजीपुर और बलिया के बीच खेला गया। जिसमें बलिया के खिलाड़ियों ने एक गोल कर बढ़त बनाई, जो अंत तक कायम रही। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेले और बेहतर प्रदर्शन करें। सीओ लाइन संजय सिंह ने बताया कि शनिवार को पहला मैच चंदौली व आजमगढ़ और दूसरा मैच भदोही और सोनभद्र के मध्य खेला जाएगा। बताया कि पांच वर्ष से लगातार मिर्जापुर की टीम प्रतियोगिता की विजेता रही है। जिसका सीधा मुकाबला सेमीफाइनल में क्वार्टर फाइनल के विजेता टीम से होना है। प्रतियोगिता में रेफरी जिला फुटबाल संघ के नजमी व तुफैल रहे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय, क्षेत्राधिकारी नगर सुधीर कुमार, आरआई गोरखनाथ सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed