{"_id":"61c214c04335ac7bff3c19e4","slug":"jatadhar-became-president-and-ramsagar-secretary-mirzapur-news-vns6292355131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जटाधर बने अध्यक्ष और रामसागर सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जटाधर बने अध्यक्ष और रामसागर सचिव
विज्ञापन
कचहरी में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में मतदान करते अधिवक्ता।
- फोटो : MIRZAPUR
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी के चुनाव में जटाधर द्विवेदी अध्यक्ष और राम सागर सरोज सचिव पद पर विजयी हुए। सुबह नौ बजे से चार बजे तक मतदान हुआ। उसके बाद मतगणना शुरु हुई। शाम को मतगणना के बाद परिणाम आने पर विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। जीत के बाद विजयी प्रत्याशियों ने मंदिरों में जाकर दर्शन-पूजन किया।
अध्यक्ष पद पर दो और सचिव पद पर चार प्रत्याशी मैदान में थे। अध्यक्ष पद पर सीधी लड़ाई थी। सुबह नौ बजे चुनाव अधिकारी विनोद कुमार सिंह प्रथम, सोमेश्वर मिश्र, खालिद नदीम रहमानी व गठित चुनाव समिति के देखरेख में मतदान शुरु हुआ। संघ के गेट पर लाइन से लोग अंदर आने के बाद पर्चे का मिलान कर रहे थे। मिलान करान के बाद बूथ के अंदर मत का प्रयोग कर मतदान पेटिका में पर्चा डाल रहे थे। दोपहर एक बजे तक 11 सौ मत पड़ चुका था। शाम चार बजे 1466 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। 308 टेंडर मत सोमवार को ही पड़ गए थे। कुल 1993 मतों में टेंडर मत और मंगलवार को पड़े मत को मिलाकर 1774 मत पड़े। शेष 219 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। अध्यक्ष पद पर जटाधर द्विवेेदी को 942 मत और रामकृष्ण द्विवेदी को 819 मत मिले। जटाधर ने अपने प्रतिद्धदी को 123 मतो के अंतर से हराया। सचिव पद पर 1766 मतों में छह मतों को अवैध होने के कारण निरस्त घोषित किया गया। सचिव पद पर राम सागर सरोज को 733 मत, प्रवीण कुमार दीक्षित को 617, कैलाश नाथ यादव को 273 और संजय कुमार चौधरी को 116 मत मिला।राम सागर सरोज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 116 मतों से हराया। इस बार अध्यक्ष और सचिव पद पर विजयी हुए प्रत्याशी पिछली बार चुनाव हारे थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 1761 मतों में से चार मत पत्रों को अवैध होने पर निरस्त घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेश सिंह ने 1148 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी रामवृक्ष सिंह को 539 मतों के अंदर से हराया। रामवृक्ष को 609 मत मिला था। निर्वाचन अधिकारी पद पर 1774 मतों में से 14 मत अवैध होने पर निरस्त घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी पद पर अजय सिंह ने 1020 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी कृष्ण मोहन त्रिपाठी को 280 मतों से हराया। कृष्ण मोहन को 740 मत प्राप्त हुआ।
इन पदों पर विजयी हुए प्रत्याशी
अध्यक्ष, सचिव के अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इरशाद अहमद, उप सचिव सामान्य पद पर विमल चंद यादव, उप सचिव प्रशासन पद पर अभिनंदन मिश्र, उप सचिव प्रकाशन पद पर शमीम सिद्दीकी, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर विष्णु सिंह, वाटिकाध्यक्ष पद पर धनेश्वर गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर विजेंद्र प्रसाद, लेखानिरीक्षक पद पर कोमल कुमार, सदस्य कार्यकारिणी (20/10) विजय शंकर दुबे, शिव कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, अमरेश चंद्र पांडेय- द्वितीय, इंद्र बहदूर बिंद, सदस्य कार्यकारिणी (15/7) अशोक कुमार यादव, सुनील कुमार जायसवाल, सदस्य कार्यकारिणी (5/3) अजय कुमार यादव, त्रिपुरारी उपाध्याय है।
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सिंह प्रथम ने बताया कि 23 दिसंबर की दोपहर एक बजे संघ सभागार में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा।
सुरक्षा में तैनात रही फोर्स
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव सकुशल संपंन कराने के लिए कचहरी मार्ग पर फोर्स की तैनाती की गई थी। कचहरी मार्ग पर बाइक व साइकिल छोड़ अन्य वाहन के अवागमन पर रोग लगाई गई थी। शहर और कटरा कोतवाल कचहरी परिसर में फोर्स के साथ मौजूद रहे।