फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Janya topper in 10th exam

10वीं की परीक्षा में जान्या अव्वल

Sat, 23 Jul 2022 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Janya topper in 10th exam
सीबीएसई ने शुक्रवार को ही 10वीं की परीक्षा का भी परिणाम घोषित कर दिया। संत थामस स्कूल चुनार की जान्या सिंह ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टाप किया है। नगर में स्थित लायंस स्कूल की खुशी यादव ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किया है। अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में संत थॉमस स्कूल की छात्रा जान्या सिंह ने (99.4 प्रतिशत), स्वयं यादव (98.2 प्रतिशत), आग्नेय कुमार (96.2 प्रतिशत), आयुषी चौधरी (96.2 प्रतिशत), पुष्कर वर्मा (95.6 प्रतिशत) अंक हासिल कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लायंस स्कूल में 10वीं की परीक्षा में खुशी यादव ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतीक्षा प्रसून ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा अदिति राज ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। कुल 45 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया है। प्रधानाचार्य डॉ. एनके पांडेय ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के शांतनु त्रिपाठी ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार इशिता शुक्ला ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया है। डायरेक्टर अमरदीप सिंह, अपराजिता सिंह, प्रधानाचार्य कंचन श्रीवास्तव, नम्रता श्रीवास्तव आदि ने हर्ष जताया। एसएन पब्लिक स्कूल में ध्रुव यादव ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आकाश उपाध्याय ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा तथा सूरज जायसवाल ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। डायरेक्टर राजेश सिंह व संध्या सिंह ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ सविता मेमोरियल ग्लोबल एकेडमी की छात्रा सोनल वर्मा ने (95.6 प्रतिशत), छात्र आर्यन सिंह ने (95.5 प्रतिशत) व द रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल के छात्र आदर्श राजनाथ मौर्य ने (93.5 प्रतिशत), अमित कुमार पाल (89.4 प्रतिशत) अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढाया है। सेंट जेवियर्स के अमन सिंह ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्योत्सना केसरी ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा तेजस्वनी सिंह ने 92.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य प्रशांत जायसवाल ने हर्ष जताया है। सनबीम स्कूल की ईशा सिंह ने 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रियल सिंह ने 91 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान तथा हर्षिता द्विवेेदी ने 89.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के डायरेक्टर अमन आहूजा ने हर्ष जताया है। इसी प्रकार वर्धमान पब्लिक स्कूल में दर्शिता सिंह ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। क्षितिज कुमार गुप्ता ने 94.20 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ मनीष यादव व विश्वजीत शर्मा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। दिव्या गुप्ता ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। प्रबंधक अश्विनी जैन ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed