फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jam blocked due to lack of adherence to one-way road and one-way

नगर के सकरे रास्ते व वन-वे का पालन न होने से लग रहा जाम

Tue, 01 Dec 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Jam blocked due to lack of adherence to one-way road and one-way
मिर्जापुर। नगर के संकरे रास्ते ऊपर से नो इंट्री में वाहनों के प्रवेश के चलते नगर में मिर्जापुर शहर में प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके बाद भी न तो वन-वे का पालन कराया जा रहा है, न ही संकरे मार्गों को ही चौड़ा करने या अतिक्रमण हटाने के लिए काम हो रहा।
विज्ञापन

नगर में इस समय जाम के चलते लोगों को को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन विभिन्न मार्गो पर जाम लगता रहता है। इसका मुख्य कारण रास्तों का संकरा होना तो है ही उससे भी बड़ी समस्या संकरे रास्तों पर यातायात नियमों का बेहतर पालन न कराना है। संकरे रास्ते होने के कारण नगर के कई मार्गो को वन वे बनाया गया है। जिससे की जाम न लगे, पर इन नियमों का न तो आमजन पालन कर रहे हैं, न ही यातायात पुलिस इसका पालन करा पा रहा है। पूरा यातायात माह सिर्फ जागरूकता रैली और बैठकों में बीत गया। नगर के बसनही बाजार, लालडिग्गी, टीबी कालोनी तिराहा आदि स्थानों पर वन वे बनाया गया है, पर इन स्थानों पर वन वे का पालन नहीं हो रहा है। वन वे होने के बाद भी इन मार्गों पर बड़े वाहन प्रवेश कर जाते है। इससे जाम लगता है। वन वे पालन कराने के लिए लगे यातायात पुलिस के लोग और होमगार्ड किनारे बैठ कर यह सब नजारा देखते रहते हैं। जाम लगने के बाद इनकी नींद टूटती है। मंगलवार को लालडिग्गी के पास वन वे का पालन न कर कई वाहन जाते दिखाई दिए। यही हाल घंटाघर से पक्के घाट और टीबी कालोनी तिराहा और अन्य मार्गों का है। इन स्थानों पर संकरे मार्गों पर सड़क किनारे खड़े वाहनों के चलते भी जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed