फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jagannath walks on tour, devotees chased chariots

सैर पर चले जगन्नाथ, भक्तों ने खींचा रथ

Sun, 25 Jun 2017 11:32 PM IST
mirzapur
mirzapur Updated Sun, 25 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Jagannath walks on tour, devotees chased chariots
जय जगन्नाथ
अखिल ब्रम्हांड नायक श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा परंपरागत तरीके से नगर में बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। तरह-तरह के पुष्पों व वस्त्रों से सजे रथ पर विराजमान श्री जगन्नाथ स्वामी, बहन सुभद्रा एवं भ्राता बलदाऊ जी की नयनाभिराम झांकी का दर्शन कर श्रद्घालु निहाल हो उठे। गाजे-बाजे के साथ भगवान की त्रिमोहानी से निकली भव्य रथयात्रा नगर में भ्रमण उपरांत गजियाटोला स्थित श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर पहुंचने के उपरांत  महाआरती बाद समाप्त हो गई। रथयात्रा के दौरान हाथों में झंडा लिए सैकड़ों सेवाधारियों के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था।       
विज्ञापन


श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर ट्रस्ट एवं विश्व सनातन संस्कृति रक्षा मंच के संयुक्त तत्वावधान में नगर में श्री जगन्नाथ स्वामी, बहन सुभद्रा व भ्राता बलदाऊ जी की भव्य रथयात्रा निकाली गई। सेवाधारी धोती, बनियान, बैच पहनावे के साथ गमछा लिए नंगे पांव रथ को खींच रहे थे, वहीं जीवन को धन्य करने के लिए रथ को खींचने के लिए भक्तों की होड़ मची रही। बहन सुभद्रा के रथ के साथ महिलाएं भजन कीर्तन करते चल रही थीं। वातावरण देेख कर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भगवान और भक्त के बीच की दूरी समाप्त हो गई हो। जिस-जिस रास्ते से रथ निकल रहा था, उस-उस रास्ते से भक्तजन रथयात्रा में शामिल होते जा रहे थे, वहीं जगह-जगह भक्तों के बीच शर्बत, शीतल जल आदि की भी व्यवस्था रही। सांय पांच बजे त्रिमोहानी से गाजे-बाजे के साथ भगवान की रथयात्रा निकली, जो बसनही बाजार, घंटाघर, खजांची चौराहा, गिरधर चौराहा, पेहटी चौराहा,गुड़हट्टी चौराहा,  दक्खिन फाटक, पुरानी अंजही, टेढ़ी नीम होते हुए गजियाटोला स्थित मंदिर परिसर में आकर भव्य आरती, पूजन व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। इसके पूर्व मंदिर में श्री जगन्नाथ जी की विशेष पूजा-पाठ, अनुष्ठान हुआ। तत्पश्चात् भव्य रथ पर विराजमान होकर गाजे-बाजे के साथ भगवान का रथ त्रिमोहानी पर भक्तों के दर्शनार्थ विश्राम की मुद्रा में रहा, जहां भगवान का दर्शन करने को तांता लगा रहा। भगवान के नगर भ्रमण के पूर्व विशेष रूप से विधिवत बटुक आरती की गई, जिसमें मंदिर के ट्रस्टीगणों के साथ जूना अखाड़ा के महंत स्वामी योगानंद गिरी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक सुशील मुसद्दी, कार्यक्रम प्रभारी गौरव कुमार ऊमर एवं प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्यगण शामिल रहे।       
विज्ञापन

 
अहरौरा  के सत्यानगंज स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर से रविवार की सांयकाल भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। तरह-तरह के पुष्पों से ससज्जित भव्य रथ पर विराजमान श्री जगन्नाथ स्वामी सहित बहन सुभद्रा व भ्राता बलदाऊ जी के भव्य स्वरूप का दर्शन पाकर श्रद्घालु निहाल हो उठे। रथयात्रा के दौरान रास्ते भर श्रद्घालु भगवान का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। रथयात्रा में घंटा-घड़ियाल एवं शंख की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था। उधर कछवा में भी भगवान रथ पर सवार होकर न‌िकले।     
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed