{"_id":"aab92b94f5375bede26c7e6845e14b47","slug":"jagannath-ejected-trip-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगन्नाथ की निकली यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगन्नाथ की निकली यात्रा
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
Updated Sun, 19 Jul 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा शनिवार को नगर में निकाली गई। फूलों से सजे भव्य रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ के साथ बहन सुभद्रा एवं बलदाऊ के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो उठे। इसके पूर्व नगर के त्रिमोहानी पर भगवान जगन्नाथ का दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
श्री ठाकुर राम कुमार मंदिर ट्रस्ट गजिया टोला के तत्वावधान में शनिवार को नगर के गजियाटोला स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर विधि-विधान पूर्वक भगवान जगन्नाथ सहित बहन सुभद्र एवं बलदाऊ का पूजन-अर्चन एवं भव्य आरती की गई। तत्पश्चात भगवान के रथ को भक्तों के दर्शन के लिए सुबह आठ बजे त्रिमोहानी पर लाया गया, जहां दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। शाम पांच बजे के लगभग भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा धूमधाम से नगर भ्रमण के लिए निकला। रथ यात्रा में शामिल तीन डीजे पर बज रहे मधुर भजनों से पूूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था। नगर के त्रिमोहानी से निकलकर बसनई बाजार, घंटाघर, खजांची का चौराहा, वासलीगंज, गिरधर का चौराहा, पेहटी का चौराहा, तुलसी चौक, पानदरीबा, पुरानी अंजही, टेढ़ी नीम, नारघाट होते हुए गजियाटोला स्थित श्री राम जानकी मंदिर पहुंचा भव्य आरती की गई। श्रद्धालुओं को जगह-जगह शर्बत और ठंडा पानी दिया गया।