{"_id":"5eed021f8ebc3e430a0cab39","slug":"it-rained-badly-farmers-blooming-faces-mirzapur-news-vns530989392","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूमकर बरसे बदरा, किसानो के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूमकर बरसे बदरा, किसानो के खिले चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। प्रतिदिन हो रहे मानसूनी बरसात से किसानो के चेहरे खिल उठे। शुक्रवार को दोपहर बाद हुए बारिश से कई स्थानो पर पानी भर गया। जल भराव व रास्तो में फैले कीचड़ से आवागमन में राहगीरो को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी नीचले इलाको का बना रहा। पानी घर में घूसने से लोग पानी निकालते दिखे।
नगर के आवास विकास कालोनी, रोडवेज परिसर के अलावा पथरहिया स्थित डंगहर के निचले इलाकों में पानी लग गया। रोडवेज परिसर में हुए जलभराव से वाहनो से उतरने मे यात्रियो को मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के बाद कुछ सड़को पर फैले कीचड़ के चलते फिसलन बना रहा। जिससे आवागमन में राहगीरो असुविधाओं का सामना करना पड़ा। लगातार हो रहे बारिश से किसानो में खुशी व्याप्त है। किसानो का मानना है कि यदि दो, चार दिन की मोहलत मिल जाए तो अरहर, उर्द, मूंग, बाजरा, तिल्ली समेत अन्य फसलो की बोआई हो जाए। किसान मौसम के खुलने की प्रतिक्षा में लगे हुए हैं।
रेलवे पुल के नीचे भरा पानी, आवागमन बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
विंध्याचल। शुक्रवार को दिन में कई बार हुए बरसात से मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग से विंध्याचल की ओर जाने वाले मार्ग के बीच बने रेलवे पुल के नीचे पानी भर गया। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विंध्य क्षेत्र में तीन प्रमुख मार्गो में दूधनाथ रेलवे अंडर ब्रिज, रेहडा रेलवे पुल एवं पटेंगरा रेलवे पुल है। शुक्रवार की भारी बारिश में दूधनाथ अंडर रेलवे ब्रिज एवं पटेंगरा नाला रेलवे पुल के नीचे पानी भर जाने से आने जाने वालों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। रेहड़ा पुल के पास रेलवे का काम लगने से विगत 15 दिनों से इस मार्ग को पूरी तरीके से प्रतिबंधित किया गया है।
बारिश में ढहा खपड़ैल
कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा कलवारी खुर्द निवासिनी शांति देवी पत्नी स्व. लाल बहादुर का खपड़ैल तेज बारिश में ढह गया। जब मकान गिरा तो परिवार के कुछ ही सदस्य घर में थे। मकान गिरा तो जहां अन्य बाहर की ओर भाग खड़े हुए वहीं अंदर पुत्र वधू आरती जो गूंगी और बहरी है भनक न लगने निकल न सकी। जिसे हल्की चोटे आई। मकान के आगे का भाग पूरी तरह से ढह गया। मकान गिरने से घर व गृहस्थी का सामान पानी मे भीगकर खराब हो गया।