{"_id":"618d46733206f01cc9503190","slug":"interrogation-by-raising-six-in-middle-aged-murder-case-mirzapur-news-vns6220346130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की हत्या मामले में छह को उठाकर पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की हत्या मामले में छह को उठाकर पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलहट। चुनार कोतवाली क्षेत्र के कैलहट स्थित शिव शंकरी धाम मंदिर में सो रहे एक अधेड़ के सिर में हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने गांव के छह लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ कर रही है। मरने वालों के परिजनों का पता नहीं चल सका है, इसलिए अभी पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।
कैलहट स्थित शिव शंकरी धाम मंदिर पर राधेश्याम (55)पिछले 10 वर्षों से रहता था। लोगों के मुताबिक वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। मंदिर के पास रहकर अपना जीवन यापन करता था। वह मंदिर की सफाई कर वहीं पर रहता था। स्थनीय लोगों के मुताबिक वह राजस्थान का रहने वाला था। मंगलवार की रात मंदिर परिसर में सोया था। देर रात को पहुंचे बदमाशों ने किसी भारी वजनी वस्तु से अधेड़ के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। बुधवार की सुबह मंदिर पर दर्शन करने पहुंचे लोगों ने अधेड़ का शव देखकर पुलिस को सूचना दिया। 10 वर्ष पूर्व नशेड़ियों ने पुजारी की हत्या की थी तो पुलिस अधेड़ हत्याकांड का खुलासा करने के लिए गांव और पड़ोस के गांव के नशेड़ियों को उठाकर पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजनों का भी पता नहीं चल सका। इसलिए पोस्टमार्टम नहीं हो सका। तीसरे दिन शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।