फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Interrogation by raising many people, hope for soon disclosure

कई लोगों को उठाकर पूछताछ, जल्द खुलासे की उम्मीद

Thu, 24 Feb 2022 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Interrogation by raising many people, hope for soon disclosure
लालगंज। स्थानीय कस्बा निवासी सब्जी व्यवसायी की बसंत लाल गुप्ता की सोमवार की रात पत्थर से कूच कर की गई हत्याकांड की जांच क्राइम ब्रांच (स्वाट) ने शुरू कर दी है। मंगलवार से ही क्राइम ब्रांच की सभी टीमों ने थाने में ही डेरा डाले हुए है। जांच कर रही टीम ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही प्रकरण का खुलासा होगा। लालगंज के खजूरी गांव में स्थित भूसा में लालगंज के सब्जी व्यवसायी युवक की हत्या कर शव को छिपा दिए थे। परिजन जब भूसा निकालते समय शव को भूसे में देख सन्न रह गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीम गठित कर शीघ्र खुलासा का निर्देश दिया। जांच में जुटे सर्विलांस, स्वाट, एसओजी की टीम थाने पर डेरा डाल दिया है। सभी टीमें अलग अलग बिंदुओं पर जांच करने में जुटे है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो घटना के काफी करीब पहुंच चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed