फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Inter-provincial tractor gangster arrested

अंतर प्रांतीय ट्रैक्टर चोर के सरगना गिरफ्तार

Thu, 11 Jun 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Inter-provincial tractor gangster arrested
हलिया। थाना क्षेत्र के साथ जनपदों में चोरी के सरगना तथा चोरी के वाहनों की खरीद फरोख्त के मामले में हलिया पुलिस ने दुर्जनपुर मोड़ को गिरफ्तार कर लिया। छह माह पूर्व भैसौड़ गांव निवासी सुरेंद्र कुमार केसरी के घर के सामने से ट्रैक्टर चोरी कर भाग निकले थे। उस समय मुकदमा पंजीकृत होने के बाद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इनके पास से चोरी की एक पिकअप बरामद हुई थी। इसमें विजय सिंह, धर्मराज, जमुना यादव, सोनू सिंह, सुशील पटेल, को जेल भेज दिया गया था। वही चोरो ने देवराज एंव बैकुण्ठ उर्फ पुत्ती लाल के हाथ वाहनो को बेचने की बात बताई थी। तब से पुलिस खोज बीन कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर मोड़ से बैकुण्ठ को गिरफ्तार कर लिया है। उप निरीक्षक विजय कुमार सरोज ने बताया कि उक्त व्यक्ति बैकुंठ लाल उर्फ पुत्ती लाल अंतर प्रांतीय वाहन चोरों का सरगना है । इसके खिलाफ थाना पूणे भार जिला सुल्तानपुर, थाना होलागढ़ जिला प्रयागराज, थाना लालगंज जिला बरैली, थाना लालगंज जिला मिर्जापुर में कई वाहन चोरी का मुकदमा पंजीकृत हैं । इसके घर पर दबिश देने पर 40 ट्रैक्टर खड़े पाए गए है। 25 ट्रैक्टर व एक डंपर कबाड़ी को बेच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed