फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Instructions to stop salary of three MOICs

तीन एमओआईसी का वेतन रोकने का निर्देश

Tue, 13 Oct 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Instructions to stop salary of three MOICs
मिर्जापुर। ट्रामा सेंटर से अटैच एल-2 अस्पताल में मंगलवार को जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने बैठक कर कोविड-19 के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चील्ह, गुरसंडी तथा लालगंज में मानक के अनुसार जांच न करने पर तीनों एमओआईसी के वेतन रोकने का निर्देश दिया। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी को यह निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण देने को भी कहा गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जॉंच के लिये प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वार निर्धारित लक्ष्य प्रत्येक दिन पूरा किया जाय। लक्ष्य से कम जॉंच करने पर इसे लापरवाही मानते हुये कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस दौरान आरआरटी के द्वारा किये गये भ्रमण की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि मण्डलीय अस्प्ताल में भर्ती होने वाले प्रत्येक मरीज का कोविड जॉंच ट्रू-नेट अथवा एंटीजेन के द्वारा की जाये। उन्होंने यह भी कहा कि नवरात्र मेला में प्रत्येक दुकानदारों की भी कोविड की जांच की जाये तथा उन्हें पाजिटिव या निगेटिव जो रिपोर्ट प्राप्त हो उपलब्ध करायी जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड जॉंच वाले दुकानदार ही दुकान खोलेंगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, डिप्टी कलेक्टर अतुल शुक्ला, के अलावा सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed