फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Instantly replace burnt transformers: Shrikant Sharma

तत्काल बदले जाएं जले ट्रांसफार्मर: श्रीकांत शर्मा

Sat, 08 Aug 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Instantly replace burnt transformers: Shrikant Sharma
मिर्जापुर। प्रदेश के ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को मिर्जापुर, आजमगढ़ व बस्ती मंडल के जनपदों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों में विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण पूरा हो चुका है वहां उसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलने लगे। उन्होंने निर्देशित किया कि जले हुए ट्रांसफार्मर तत्काल बदले जाएं, गारंटी या वारंटी की अवधि और उनकी मरम्मत के चक्कर मे आम जनता को बिजली आपूर्ति में समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने गलत बिल भेजने, समय से बिल न भेजने के मामलों में अधिकारियों व एजेंसियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार सभी गांवों को 24 घंटे आपूर्ति की सुविधा का महाभियान चला रही है। इसके लिए लाइन लॉस को 15 प्रतिशत से नीचे लाना होगा। हर जनपद में ऊर्जा विभाग ने 60-60 फीडर लिए हैं, सांसद व विधायक गण भी 10-10 फीडरों को गोद लेकर अभियान का हिस्सा बनें। जिससे 24 घंटे आपूर्ति के संकल्प को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देशित किया कि मिर्जापुर, आजमगढ़ और बस्ती मंडल में सौभाग्य के तहत जो भी इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का काम लंबित है। उसे 31 दिसंबर तक सौभाग्य-3 में अवश्य पूरा करवा लिया जाए। ट्रांसफार्मर तय समय पर ही बदले जाएं, इसमें भी ढिलाई स्वीकार्य नहीं है। जिन भी क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर फुंकता है तो यह अवश्य तस्दीक कर लें कि यदि उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगना है तो उसे ही लगवाएं। वहीं किसी भी स्थान पर दोबारा ट्रांसफार्मर फुंका है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ लापरवाही पर कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मिर्जापुर में 132 केवी कछवां को 15 अगस्त व 132 केवी अहरौरा उपकेंद्र को सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू कर दिया जाए। इसका लाभ जनता को मिलेगा तो आस पास के जनपदों में लो वोल्टेज व आपूर्ति संबंधी दिक्कतें नहीं आएंगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतों को सुने, 1912 की शिकायतों और टेलीफोन पर आने वाली शिकायतों को भी तेजी से निस्तारित करें। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मिर्जापुर के सांसद, मंत्री व विधायकों के साथ जूनियर इंजीनियर स्तर तक के सभी अधिकारी शामिल रहे। ऊर्जा मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के सुझावों व समस्याओं का एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed