फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Inspector beat up BJP official

दरोगा ने की भाजपा पदाधिकारी की पिटाई

Fri, 10 Dec 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Inspector beat up BJP official
चील्ह। थाना पर एक मामले की पैरवी करने गए भाजपा पदाधिकारी और थाने के दरोगा के बीच विवाद हो गया। भाजपा नेता ने दरोगा पर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए चील्ह थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बदसलूकी किए जाने पर थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा लग गया। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने जांच कर कार्रवाई कराने की बात कही।
विज्ञापन

मदनपट्टी गांव निवासी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य कोन अर्जुन सोनकर शुक्रवार की सुबह एक मामले में चील्ह थाने पर पहुंचे। जहां दरोगा के साथ उनका विवाद हो गया। अर्जुन सोनकर ने आरोप लगाया कि टिकोरी निवासी सेकड़ीकडिया को पकड़कर पुलिस फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए ले गई है। बताया कि जानकारी प्राप्त होने पर थाने पर गए तो सब इंस्पेक्टर ने बदसलूकी की। पूछने पर परिचय बताया तो गाली देते हुए पिटाई की। दरोगा ने धमकी दिया कि जब तक 5000 नहीं दोगे छोड़ेंगे नहीं। उसके खिलाफ भी मुकदमा कायम करेंगे। विवाद होने पर काफी संख्या भाजपा नेता व पदाधिकारी मौके पर जुट गए। दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए हंगामा करने लगे। अर्जुन सोनकर ने दरोगा के खिलाफ थाने में तहरीर दी। चील्ह थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर कार्यकर्ता माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed