फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Inspector action Mnag

इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मंाग

Thu, 07 May 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Thu, 07 May 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Inspector action Mnag

विज्ञापन
डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन की बुधवार को हुई बैठक में विंध्याचल इंस्पेक्टर सुरेंद्र तिवारी द्वारा अधिवक्ता से अभद्र व्यवहार किए जाने पर  नाराजगी जताई गई। वकीलों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन भी किया।

साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक एवं नगर मजिस्ट्रेट से मिल कर पूरे मामले की जांच कराते हुए इंसपेक्टर के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की गई।

बैठक में संघ के अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता महेंद्र कुमार मिश्र मंगलवार की शाम विंध्याचल दर्शन पूजन करने गए थे।

वहां मौजूद विंध्याचल थानाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने सड़क से बाइक हटाने के बावजूद अधिवक्ता से अभद्र व्यवहार किया। जिसका अधिवक्ता संघ घोर निंदा करता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समस्त अधिवक्ता विंध्याचल थाना प्रभारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग करते हैं।

 यह भी निर्णय लिया गया कि जिलाधिकारी राजेश सिंह से मिल कर इस मामले की पूरी जांच कराते हुए दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जाएगी।

बैठक के बाद अधिवक्ता एसपी कार्यालय पहुंचे जहां अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अरविंद मिश्रा से मिले और प्रार्थना पत्र देकर इंस्पेक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट अधर किशोर से मिले  इस दौरान हरिहर प्रसाद, सुरेश कुमार, प्रभात चंद्र, प्रवीण कुमार, देवेन्द्र मिश्रा, प्रवीण पांडेय, अवधेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed