{"_id":"5e3db4728ebc3ee60d66c43c","slug":"inspection-dm-river-karanwati-mirzapur-news-vns50948338","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णावती नदी: काई देख डीएम ने जताई नाराजगी, सफाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णावती नदी: काई देख डीएम ने जताई नाराजगी, सफाई के निर्देश
विज्ञापन
जिगना। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने छानबे विकास खंड के भटेवरा गांव से गुजरे कर्णावती नदी के पानी में जगह-जगह जमें काई पर नाराजगी जाहिर किया है। उन्होंने प्रभारी बीडीओ और एडीओ पंचायत से तत्काल इसकी साफ-सफाई कराए जाने के निर्देश दिया। भविष्य में पानी के संकट से निपटने और जल संचय, जीवन संचय अभियान के तहत जिले में उठाए गए कदम व बरसात बाद नदियों और तालाबों की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने शुक्रवार की सुबह छानबे विकास खंड के भटेवरा गांव से गुजरे कर्णावती नदी के किनारे काफी दूर तक भ्रमण कर जायजा लिया।
जिलाधिकारी नदी के पानी में जगह-जगह लगे काई को साफ कराने का निर्देश दिया। उन्होंने 17 गांव से गुजरे 24 किलो मीटर लंबे नदी में अभियान चलाकर सफाई कराए जाने को कहा।
बताते चलें कि नदी की सफाई व खुदाई श्रमदान व मनरेगा के द्वारा अभियान चला कर किया गया था। इतना ही नहीं तत्कालीन डीएम अनुराग पटेल और सीडीओ प्रियंका निरंजन ने नदी में उतर कर खुद अपने हाथों से चलाया था फावड़ा जिसका परिणाम रहा कि आज फरवरी माह में नदी में पानी रुका हुआ है। किसानों को सिंचाई तथा मवेशियों को पीने को पानी मिल रहा है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मनरेगा मो. नसीफ, डीडीओ प्रभारी बीडीओ अजितेंद्र नारायण मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार के अलावा ग्राम प्रधान श्रीनाथ गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी सौम्या सिंह सहित सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।