{"_id":"643a5568658ad1c3a9088ab5","slug":"injured-laborer-dies-due-to-falling-in-well-under-construction-chaos-among-family-members-action-against-con-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: निर्माणाधीन कुएं में गिरने से घायल श्रमिक की मौत, परिजनों में कोहराम, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur: निर्माणाधीन कुएं में गिरने से घायल श्रमिक की मौत, परिजनों में कोहराम, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
Sat, 15 Apr 2023 01:13 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:13 PM IST
सार
कुएं के निर्माण में काम करते समय सोमवार को श्रमिक गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल श्रमिक को इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मृत्यु
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर में मड़िहान थाना क्षेत्र मटिहानी गांव में चल रहे कुएं के निर्माण में काम करते समय सोमवार को श्रमिक गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल श्रमिक को इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
क्षेत्र के मटिहानी निवासी राजेंद्र कोल (50) गांव में बन रहे कूप में काम कर रहे थे। पत्थर निकालने के लिए कूप में रस्सी के सहारे नीचे जा रहे थे कि अचानक रस्सी टूट गयी। कूप में पत्थर पर गिरने से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
परिजनों द्वारा वाराणसी के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार सुबह श्रमिक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र लवकुश व मनोहर है। मृतक के साथ में काम कर रहे अन्य श्रमिकों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा मनमाने ढंग से काम कराया जा रहा था। मृतक की पत्नी बसंती ने काम करा रहे ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन