{"_id":"62c8850823c99f7d0563a6b3","slug":"injured-dumper-driver-dies-while-unloading-tires-mirzapur-news-vns663014851","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर उतारते समय घायल डंपर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर उतारते समय घायल डंपर चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर परसोधा टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार की शाम डंपर पर लदे टायर को उतारते समय टायर की चपेट में आने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर अवस्था में उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
बलिया जनपद के बांसडीह थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी जयकुमार (53) पिछले चार वर्षों से एक कंपनी में डंपर चालक के पद काम करते थे। बृहस्पतिवार की शाम को परसोधा टोल प्लाजा के पास डंपर में कंपनी के टायर को उतरवा रहे थे। इसी दौरान टायर फिसल कर उनके सिर पर गिर पड़ा। जिससे उनको गंभीर चोटें आईं। मौके पर कर्मचारियों ने उन्हें स्थानीय चिकित्सालय नरायनपुर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।