{"_id":"6373e75103ba841afd05dc3b","slug":"injured-driver-dies-after-truck-overturns-mirzapur-news-vns6838312138","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटने से घायल चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पलटने से घायल चालक की मौत
विज्ञापन
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बड़का मोड़ के पास बीते सोमवार को ट्रक पलटने से घायल चालक मुकेश गौड़ की मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।
गाजीपुर जिले के मरदह थाने के चंवार गांव निवासी मुकेश गौड़ (28) बीते सोमवार को मध्यप्रदेश से ट्रक पर प्याज और लहसुन लादकर वाराणसी जा रहे थे। उनके साथ ट्रक पर खलासी राजेश गौड़ भी थे। रास्ते में ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय बड़का मोड़ पर अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस हादसे में ट्रक चालक मुकेश और खलासी राजेश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से दोनों घायलों को पुलिस ने मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान देर रात मुकेश की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मुकेश सेे एक पुत्री है।
विज्ञापन
उधर, हादसे के बाद सड़क पर प्याज और लहसुन बिखर गया था। पुलिस ने ट्रक मालिक को सूचना देकर मौके पर पुलिस की तैनाती कर दी थी। बाद में ट्रक मालिक ने मजदूरों के माध्यम से सड़क पर बिखरे प्याज और लहसुन को हटवाया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।