फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Information on prevention of mental illness will be available from Tele Manas app

Mirzapur News: टेली मानस एप से मिलेगी मानिसक रोग से बचाव की जानकारी

Thu, 21 Aug 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Information on prevention of mental illness will be available from Tele Manas app
मिर्जापुर। मानसिक रोगियों के इलाज के लिए टेली मानस नाम से एप लांच किया गया है। एप से मानसिक रोग के बारे में और उसके बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी मिलेगा। एप में बताए गए तरीकाें को अपनाकर मानसिक रोग से मरीज खुद को उबार सकते हैं। एप पर दिए टोल फ्री नंबर 14416 से डॉक्टर से बातचीत करके मरीज काउसिलिंग करा सकते हैं। बीमारी से संबंधित दवा के बारे में पूछ सकते हैं।
विज्ञापन

टेली मानस एप में मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए कई नए तरीकों को बताया गया है। इसमें बच्चे, किशोर, महिला, बुजुर्ग के लिए अलग-अलग सुझाव है। मानिसक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए क्या करना है। इस बारे में भी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य के लिए कैसा आहार लें। कैसे बेहतर नींद आए। इसके बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप लक्षणों के आधार पर खुद का आकलन कर सकते हैं कि आप मानसिक रूप से स्वस्थ्य हैं या नहीं। एप में सफलता की कहानियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे सुनकर आप अपनी मानसिक समस्याओं के बारे में समझ सकते हैं। इसमें कई कहानियां है। इसमें लोगाें ने टेली मानस पर फोन करके अपनी समस्या बताएंगे और निराकरण कराएंगे। इसमें नौकरी करते समय सीनियर व उच्चाधिकारी द्वारा परेशान करना।
इससे नौकरी छोड़ने की नौबत आना, युवाओं में परीक्षा को लेकर समस्या संबंधी कई कहानियां हैं। इसमें लोगों ने टेली मानस हेल्प लाइन पर फोन करके अपनी समस्या का निराकरण काउंसिलिंग के जरिए कराया है। टोल फ्री नंबर से आप देश के जिस भी राज्य में रहते हैं। उस राज्य के अस्पताल के काउंसलर से बात कर सकते हैं। मनोचिकित्सक डा. राहुल सिंह ने बताया कि टोल फ्री नंबर 14416 पर फोन कर अपनी मानसिक समस्या के बारे में बात कर काउंसिलिंग करा सकते है।

इसमें डॉक्टर काउंसलिंग करने के साथ आपको बीमारी के लिए दवा व अन्य सलाह देंगे। उत्तर प्रदेश में आगरा, बरेली, वाराणसी व गोरखपुर के मानसिक अस्पताल में टेली मानस काउंसलिंग सेंटर से बात किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed