फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Information about co-treatment plant given to children during exposure visit

Mirzapur News: एक्सपोजर विजिट में बच्चों को दी को-ट्रीटमेंट प्लांट की जानकारी

Sat, 19 Oct 2024 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Information about co-treatment plant given to children during exposure visit
मिर्जापुर। विंध्याचल स्थित 25 केएलडी क्षमता वाले को-ट्रीटमेंट प्लांट का विद्यालय के बच्चों ने शुक्रवार को एक्सपोजर विजिट में भ्रमण किया। प्लांट के कर्मचारियों व स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों ने बच्चों को प्लांट के कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। बच्चों को स्क्रीन चैंबर, स्लज कलेक्शन टैंक, एनारबिक टैंक, क्रॉस फ्लो सेपरेटर, स्क्रू प्रेस और पॉलिशिंग टैंक की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। संचालन नगर पालिका परिषद के स्वच्छ भारत मिशन के जिला प्रबंधक संजय सिंह और सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) के कार्यक्रम अधिकारी मनीष मिश्रा ने किया। मनीष मिश्रा ने संयंत्र की विभिन्न तकनीकी इकाइयों और उनके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दौरा नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के कर्मचारियों और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अनुभव रहा। इससे उन्हें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और जल शोधन की नवीनतम तकनीकों के बारे में गहन जानकारी मिली। विजिट में प्लांट ऑपरेटर ने प्लांट को संचालित कर शोधित किए गए जल का सैंपल छात्रों को दिखाया और उनसे फीडबैक लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed