फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Independence Day will be celebrated with simplicity, children will not go to school

सादगी से मनेगा स्वतंत्रता दिवस, बच्चे नहीं जाएंगे स्कूल

Sat, 08 Aug 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Independence Day will be celebrated with simplicity, children will not go to school
मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस की 73 वीं वर्षगांठ कोविड-19 के दृष्टिगत संक्षिप्त ढंग से मनायी जायेगी। इस संबंध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने कहा कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुये इस बार स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सादगी एवं संक्षिप्त ढंग से मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस दिन सुबह सात बजे शहीद उद्यान नारघाट में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जायेगा। इस कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी द्वारा व्यवस्था की जायेगी लेकिन किसी प्रकार का समारोह व भीड़ इकट्ठा नहीं किया जायेगा। इसी प्रकार सुबह आठ बजे सभी सरकारी/गैर सरकारी भवनों, विद्यालयों एवं कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जायेगा। इस कार्यक्रम में स्कूलों में केवल स्कूल के प्रधानाध्यापक व अध्यापक के द्वारा ही ध्वजारोहण किया जायेगा। इस अवसर पर छात्र स्कूल नहीं आएंगें। सुबह 10 बजे रक्तदान का कार्यक्रम होगा तथा 11 बजे पौधरोपण का कार्यक्रम रोटरी क्लब के सौजन्य से किया जायेगा। इस कार्यक्रम में स्थान का चयन कर अधिकतम दो से पांच व्यक्ति ही उपस्थित रहेगें। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके अलावा पूर्व की भांति आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रहेगें। कहा कि स्वतंत्रता दिवस को मनाए जाने के लिए शासन स्तर से यदि किसी प्रकार का दिशा-निर्देश प्राप्त होता है तो उसका अनुपालन किया जायेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट जगदम्बा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार सुरेन्द्र बहादुर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed