फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Increasing effect of dengue, three patients admitted

बढ़ रहा डेंगू का असर, तीन मरीज भर्ती

Mon, 30 Aug 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Increasing effect of dengue, three patients admitted
मिर्जापुर। जिले में भी डेंगू पांव पसार रहा है। रविवार को तीन मरीजों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनका उपचार डेंगू वार्ड में किया जा रहा है। डेंगू पीड़ित कई लोग उपचार के लिए अस्पताल भी आए। जिनको डाक्टर ने जांच के लिए लिखा है। लोग बीएचयू और निजी लैब में डेंगू की जांच करा रहा है। जिले के सरकारी अस्पताल में जांच की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण के चलते लोगों का जीना मुहाल हुआ ही है, अब डेंगू का भी खतरा मंडरा रहा है। मौसम परिवर्तन से लोग वायरल और मलेरिया के चपेट में है ही। ऐसे में डेंगू को लेकर लोगों में डर है। डर डेंगू होने को लेकर ही नहीं है बल्कि जांच आदि की व्यवस्था न होने की भी है। सरकारी अस्पताल में मंडलीय अस्पताल जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है। अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए डेंगू वार्ड तो बना दिया गया है, पर अब तक जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। जांच के लिए लोगों को निजी लैब जाना पड़ रहा है या फिर बनारस के बीएचयू में जांच की सुविधा है। इससे भी समस्या आ रही है। निजी लैब में जांच कराने के बाद मंडलीय अस्पताल आने वाले मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए जाने पर रविवार की देर शाम को तीन लोगों को भर्ती किया गया है। इससे पहले दो लोग भर्ती हुए थे। जिसमें एक को रेफर और एक को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल में डेंगू के लक्षण वाले अन्य मरीज भी आए। जिनको जांच कराने के लिए बोला गया है। एक दिन में तीन मरीजों के भर्ती होने से डेंगू को लेकर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed