फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Increase the value of the country abroad

विदेशों में बढ़ा रहे देश का मान

Sat, 09 Jan 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 09 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Increase the value of the country abroad
जिले की उर्वरा कृषि भूमि में लोटपोट कर बड़े हुए ग्रामीण इलाकों के नौजवान देश की पारंपरिक खेती के गुण को विदेशों में फैलाने में जुटे हु़ए हैं।
विज्ञापन


जमालपुर ब्लाक के दो कृषि वैज्ञानिक विदेशों में अपनी सेवा दे रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं, वहीं लालगंज का युवक अमेरिका में नौकरी के साथ ही समाजसेवा में जुटा हुआ है।

मंदिरों में पहुंच कर यह एनआरआई भारतीय संस्कृति और सभ्यता को ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए कार्यरत है।
 
जमालपुर ब्लाक के सहनी हरदी गांव निवासी डा. मुरारी सिंह जिले की माटी को इन दिनों जार्डन में सम्मान दिला रहे हैं। वर्ष 1977 में वे पीएचडी करने के बाद हैदराबाद स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र में पहुंचे और नौकरी करने लगे।
विज्ञापन


वहां छह वर्ष नौकरी करने के बाद अमेरिका में बतौर कृषि वैज्ञानिक काम शुरु किया। यहां से उनकी ख्याति सीरिया पहुंची तो वहां काम के लिए बुला लिया गया।

सीरिया की माटी की उर्वरा बढ़ाने के बाद वर्ष 2011 से जार्डन में सेवा दे रहे हैं। इन्हीं के सगे भाई डा. राजेन्द्र प्रसाद सिंह इन दिनों अमेरिका के न्यूजर्सी बतौर कृषि वैज्ञानिक अपनी सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. राजेन्द्र ने बीएचयू से बायोस्टेटिक में पीएचडी किया है। कृषि विज्ञान के क्षेत्र में दोनों भाइयों ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

वहीं लालगंज तहसील क्षेत्र के अनूप कुमार त्रिपाठी ने कलकत्ता से बीटेक, कैट व आइआइएम  करके अमेरिका में नौकरी करते हुए समाज सेवा को अपना मिशन बना लिया है।

नौकरी के दौरान उन्होंने अमेरिका में समाज सेवा का स्थान खोज लिया। भारतीय मंदिरों में सप्ताह में एक दिन पहुंच कर लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं।


भारत और भारतीय संस्कृति से प्रेम ने उन्हें भारतीय परंपरा को विदेशों में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अनूप अमेरिकियों को समझाते हैं कि किस प्रकार भारतीय पंरपरा सर्व धर्म सदभाव की है।

किसी भी व्यक्ति की दीन हीन दशा कोई भारतीय सहन नही करता है बल्कि वह अपना हाथ सहयोग के लिए आगे करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed