फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Inauguration of cybercrime station, problem will be solved in three districts

साइबर क्राइम थाने का शुभारंभ, तीन जिलों की समस्या होगी निस्तारित

Mon, 20 Jul 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of cybercrime station, problem will be solved in three districts
मिर्जापुर। विंध्याचल परिक्षेत्र के परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम पुलिस थाना का सोमवार को आईजी पियूष श्रीवास्तव ने विधिवत पूजन अर्चन के बाद नारियल फोड़कर कर किया। परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद के थाना कोतवाली शहर के पुराने भवन में स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

साइबर थाने का शुभारंभ होने के बाद एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि इसके लिए मीरजापुर,सोनभद्र व भदोही से तकनीकी रुप से दक्ष 34 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक, तीन मुख्य आरक्षी, 28 आरक्षी है। इन पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध का प्रशिक्षण दिया गया है। साइबर से जुड़े अपराध की पहचान करने और आईटी एक्ट प्रावधानों का भी प्रशिक्षण दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक ने परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम पुलिस थाने में नियुक्त पुलिसकर्मियों से वार्ता किया। उनसे कहा गया कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम के अपराध बढ़ रहे है, इसलिए आपको अपनी तकनीकी जानकारी व सहयोग से साइबर क्राइम के रोकथाम व प्रभावी कार्रवाई करें। परिक्षेत्र के तीनों जनपद सोनभद्र, मिर्जापुर व भदोही के साइबर अपराध से संबंधित मामले की विवेचना साइबर थाने में होगी। इस अवसर पर एएसपी सिटी संजय कुमार, एएसपी नक्सल महेश सिंह, सीओ सिटी सुधीर कुमार, आरआई गोरखनाथ सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाने में अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध के सभी मामले,चाइल्ड पोर्नोग्राफी यानी बच्चों केअश्लील वीडियो, बाल यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलो की सुनवाई होगी। इसमें हैकिंग, क्रिप्टो-कैरेंसी, ऑनलाइन साइबर ट्रैफिकिंग, सोशल मीडिया संबंधी अपराध से जुड़े मामले, किसी सरकारी वेबसाइट की नकल करना या उसको प्रभावित करने का मामला आदि मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed