{"_id":"62532934874d5344c26d87f6","slug":"in-this-summer-water-has-to-be-brought-from-a-kilometer-away-mirzapur-news-vns64766245","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस गर्मी में एक किमी दूर से लाना पड़ता है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस गर्मी में एक किमी दूर से लाना पड़ता है पानी
विज्ञापन
मिर्जापुर। इस भीषण गर्मी में पानी का एकमात्र साधन हैंडपंप, और वह भी बिगड़ा तो नागरिक क्या करें। हार कर उनको एक किलोमीटर दूर दूसरे गांव से चिलचिलाती धूप में पानी लाना होता है। नगर पालिका क्षेत्र के भदौंहा गांव में गर्मी में पानी का जुगाड़ चिलचिलाती धूप में पहाड़ जैसा हो गया है। यहां पर जलापूर्ति के लिए नगर पालिका की ओर से पाइप लाइन योजना है। लेकिन वह भी नाम मात्र के लिए। गांव निवासी पानी के लिए एक गांव में लगे एकमात्र हैंडपंप पर आश्रित हैं, लेकिन बिगड़ा हुआ है। हाल यह है कि इस चिलचिलाती हुई धूप में लोगों को एक किलोमीटर दूर दूसरे गांव नीबी जाकर पानी लाना होता है। ग्रामीणों ने गुहार लगाई। इन दिनों नगर से सटे हुए अन्य कई क्षेत्रों में भी ऐसी ही स्थिति है। नगर पालिका में करोड़ों की अमृत योजना के तहत जलापूर्ति की तमाम योजनाएं चल रही हैं लेकिन जो संसाधन हैं उनका उचित रखरखाव न होने से पेयजल के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा।
भदौहां में जब हैंडपंप खराब हो गया था। किसी तरह से हैंडपंप की मरम्मत की गई। लेकिन पानी नहीं निकाला जा सका। नागरिकों ने नगर पालिका से गुहार लगाई तो कहा गया कि इस हैंडपंप का रिबोर होगा। लेकिन आज हैंडपंप का रिबोर नहीं कराया जा सका।
नगर के कई मोहल्लों में है पानी का संकट
नगर के कई मोहल्लों में पानी का संकट है। नगर के वासलीगंज, अमानगंज, पुरी कटरा, स्टेशन रोड, इमामबाड़ा, लोहिया तालाब, शुक्लहा आदि जगहों पर पानी का संकट है। बताया जा रहा है कि हैंडपंप के खराब होने से अधिक समस्या है। नलों से पानी आता तो है लेकिन कम समय के लिए।
विज्ञापन
नपा के जलकल अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि नगर में 116 हैंडपंप खराब हैं। इनमें से 84 रिबोर होने हैं। इनकी सूची जल निगम को दी गई है। ताकि ये रिबोर हो जाय। इसके अतिरिक्त मामूली खराबी वाले हैंडपंपों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जा रहा है।
नगर पालिका की पेयजल व्यवस्था एक नजर में
पेयजल आपूर्ति की मांग - 34एमएलडी
जलापूर्ति 28 एमएलडी
कनेक्शनों की संख्या 25750
हैंडपंपों की संख्या 1864
रिबोर योग्य 84
मिनी नलकूप 833
रिबोर योग्य 08
नलकूप 66 सभी कार्यरत
एक किलोमीटर दूर साइकिल से पानी ढोकर करते हैं इंतजाम
सक्तेशगढ़। गर्मी शुरू होते ही विकास खंड राजगढ़ के सक्तेशगढ़ में पानी के लिए ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है। प्रचंड गर्मी में सक्तेशगढ़ के नूनौटी गांव में ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा। सुबह और शाम को लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होते देखा जा सकता है। एक किलोमीटर दूर से सायकिल पर डिब्बे अथवा किसी ड्रम में पानी भरकर लाना पड़ रहा है। विद्यालय से छुट्टी होते ही बच्चे बिना ड्रेस बदले ही नंगे पाव पानी के जुगाड़ में सायकिल लेकर निकल पड़ते हैं। क्षेत्र में पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में नदी और नाले भी सूख गए हैं। जिससे मवेशियों को भी पानी नहीं मिल रहा। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान से लेकर सचिव व ब्लाक पर बैठे अधिकारियों का इस तरफ ध्यान आकर्षित कराया गया लेकिन अभी तक पानी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।