{"_id":"6d32f9ebb4c207f1e459ebe2266ac905","slug":"in-the-wet-paint-with-young-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग में सराबोर रहे युवा संग बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग में सराबोर रहे युवा संग बच्चे
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sat, 07 Mar 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगो का त्योहार होली जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। महिला-पुरुष संग बच्चाें और युवाओं ने एक दूसरे को रंग से सराबोर कर जमकर मस्ती किया।
सांयकाल हर उम्र के लोग नए-नए परिधान पहनकर एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। सुरक्षा का जायजा लेने के लिए पुलिस की जीप दिन भर चक्रमण करती रही।
होलिका दहन के साथ ही होली के हुड़दंग का सिलसिला शुरू हो गया, जो शुक्रवार दोपहर बाद तक चलता रहा। सुबह से ही बच्चे रंग और पिचकारी लेकर होली खेलने के लिए मचलने लगे थे। नगर क्षेत्र में युवा बच्चे टोली बनाकर अपने िमत्रों के घर होली खेलने पहुंचे, जहां उनका स्वागत स्वादिष्ट गुझिया, पापड़, चिप्स सहित तरह-तरह के लजीज व्यंजनाें से किया गया। समूह में होली खेलने निकले लोग नगर भ्रमण कर होली का भरपूर आनंद उठाया।
लोग लाल, पीला, हरा, गुलाबी और हरे रंग से सराबोर नजर आए। नगर के कई इलाकाें में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अधिकांश लोगाें ने अपने चेहरे पर सफेद और पीले रंग का वार्निश चढ़ा लिया था, जिससे रासायनिक रंगाें का दुष्प्रभाव उनके चेहरे पर ना पड़े।
विज्ञापन
बच्चे अपने घरों के बारजे और छताें से पिचकारी में रंग भरकर लोगों के उपर डालकर खुशी से उछल रहे थे, वहीं महिलाएं घर पर लजीज पकवान बनाने में मशगूल रहीं और घर पर आने वाले मेहमानों की खातिरदारी में व्यस्त दिखीं।
होली खेलने के बाद सांयकाल बच्चों सहित बड़ाें ने नए-नए परिधान पहनकर लोगाें के माथे पर अबीर का तिलक लगाया और गले मिलकर शुभकामनाएं दी। नगर के प्रमुख चौराहाें पर एकत्रित लोग अबीर-गुलाल उड़ाते हुए होली गीताें पर थिरकते नजर आए। देर रात तक नगर में खाने-खिलाने और मिलने-जुलने का सिलसिला चलता रहा।