फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In the village a violent beast enters

गांव में हिंसक जानवर घुसा

Mon, 27 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 27 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
In the village a violent beast enters
जानवर की तलाश

विज्ञापन
क्षेत्र के गोरखी गांव स्थित गेंहू के एक खेत में घुसा जंगली जानवर को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों ने बाघ होने की आशंका जताते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम जंगली जानवर की खोजबीन की। बताया कि यह बाघ नहीं लकड़बग्घे जैसा दिख रहा है। इससे अधिक डरने के बजाय सर्तक रहना जरूरी है। यह बोलकर वन कर्मी वापस हो गए। 

जमालपुर थाना क्षेत्र के पतेरी गांव के किसान अपने अपने खेतों में रविवार को गेंहू के फसल की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान एक जंगली जानवर टहलते हुए दिखाई दिया। जिससे खूंखार जानवर समझकर लोग डर कर वहां से शोर मचाते हुए भागने गले। शोरगुल सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और लाठी डंडा लेकर उसे खोजने लगे। काफी देर तक नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी होते ही पुलिस ने मामले से वन विभाग को अवगत कराया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वहां पहुंची।
विज्ञापन


पकड़ने का प्रयास किया तो  लकड़बग्घा भागकर एक बड़े गड्ढे में छिप गया। काफी प्रयास के बाद भी उसे निकाला नहीं जा सका। टीम ने बताया कि कोई खतरे की बात नहीं केवल सतर्क रहे। बच्चों को सिवान में नहीं भेजे। खुद लाठी-डंडा लेकर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed