{"_id":"5f19d6818ebc3e63de133bc0","slug":"in-hotspot-shops-are-also-open-mirzapur-news-vns537369636","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटस्पाट के बद भी खुली हैं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटस्पाट के बद भी खुली हैं दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। एक स्वास्थ्य कर्मी के कोरोना पॉजिटीव होने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को हाट स्पाट घोषित किया गया है। हॉट स्पाट घोषित इलाके से सटे तहसील व ब्लाक भी हैं जहां फोटो स्टेट, कम्प्यूटर टाइप, मिठाई, चाय पान आदि की तमाम दुकानें हैं। इन दुकानों को बंद कराये जाने व आवागमन पर प्रतिबंध लगाये जाने के लिए उपजिलाधिकारी चुनार सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने पुलिस को निर्देशित किया है। पॉजिटीव स्वास्थ्य कर्मी के आवास से लेकर स्वास्थ्य केंद्र तक पुलिस की चौकसी तो बढ़ी हुई है लेकिन उसके बाद भी हॉट स्पाट इलाके में चहलकदमी हो रही है।
तहसील प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाये जाने के बावजूद जगह-जगह लोग एकत्रित नजर आये। जलकल के पास से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। पुलिस द्वारा हाट स्पाट इलाके में भ्रमण कर लोगों को दुकान बंद कर घर में रहने की हिदायत दी जा रही है लेकिन मार्ग पर कही भी बैरीकेडिंग न होने से पुलिस चौकसी के बाद भी लोग पैदल व चार पहिया दो पहिया वाहनों से इलाके में स्वतंत्र रूप से आवागमन कर वृहस्पतिवार को तहसील व ब्लाक कार्यालय पहुंचे ।उपजिलाधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हाट स्पाट इलाके में व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की है, व्यवस्था के लिए पत्र भेजकर उन्हें निर्देशित किया गया है।