फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In any case, BJP workers fulfill their responsibilities

हर हाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निभाया दायित्व

Mon, 20 Jul 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
In any case, BJP workers fulfill their responsibilities
मिर्जापुर। सोमवार को नगर विधानसभा क्षेत्र का वर्चुअल सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने सम्मेलन को संबोधित किया। सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कल्याणकारी योजनाओं की सफलता को गिनाया। वर्चुअल सम्मेलन में नगर महामंत्री पश्चिम नितिन विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपाजन उपस्थित थे।
विज्ञापन

कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश ने कोरोना का बेहतर ढंग से सामना किया। कहा भाजपा ने राष्ट्र के पुनर्निर्माण में एक -एक कड़ियों को जोड़कर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य किया। भाजपा केन्द्र सरकार ने तीन तलाक, धारा 370, 35ए एवं राम मंदिर का मुद्दा जैसे तमाम को समाप्त कर कई तरह की विषमताओं को दूर किया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने उपस्थित मुख्य वक्ता और राज्यसभा सांसद रामसकल व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल ने की। पूर्व मंत्री डॉ. सुरजीत सिंह डंग, पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तर मौर्य, पूर्व जिला महामंत्री आशुकांत चुनाहें, जिलामंत्री लाल बहादुर सरोज व जिलामंत्री शरदेन्दुमणि त्रिपाठी (हेमन्त), युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव उमर, पूर्व नगर पालिका चेयर मैन राजकुमारी खत्री, वर्चुअल सम्मेलन के संयोजक व जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश दूबे ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed