फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Imprisonment in murder

हत्या में10 वर्ष कैद

Wed, 01 Feb 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 01 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Imprisonment in murder
कोर्ट

विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश ईसी एक्ट पीएन श्रीवास्तव ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी संदीप तिवारी पुत्र मंशाराम तिवारी निवासी पखवैया थाना चील्ह का  दोषसिद्ध पाए जाने पर मंगलवार को दस वर्ष की कड़ी कैद और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

चील्ह थाना क्षेत्र के पखवैया गांव निवासिनी वादिनी मुकदमा बेबी तिवारी पत्नी मिथिलेश तिवारी ने 26 जुलाई 2010 तहरीर दी कि 12 जुलाई 2010 को लगभग साढ़े आठ बजे रात पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के दौरान जेठ मंशाराम तिवारी तथा उनके पुत्र संदीप तिवारी ने बेबी व मिथिलेश के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी थी। गंभीर रूप से झुलसे पति मिथिलेश को इलाहाबाद के स्वरूप रानी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट को बयान देने के बाद मिथिलेश की मौत हो गई थी।  पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज  कर विवेचना के बाद आरोपपत्र दायर किया। अभियोजन की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी केके पांडेय ने आठ गवाह प्रस्तुत किए। संदीप तिवारी के पिता मंशाराम तिवारी के फरार होने के दशा में उनकी पत्रावली अलग कर दी गई। बचाव पक्ष की ओर से कोई मौखिक या अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। न्यायालय ने आरोपी संदीप का दोषी मानते हुए।  दस वर्ष सश्रम कारावास व दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed