{"_id":"fd58a3820a1eaf5d06e97fad6a160793","slug":"immersed-in-the-city-new-year-celebration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष के जश्न में डूबा शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष के जश्न में डूबा शहर
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 01 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। देर रात तक लोग जश्न में डूबे रहे। रात 12 बजते ही लोगों ने आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत किया। कई स्थानों पर पार्टी का दौर चलता रहा। वहीं, कई स्कूलों में वर्ष 2015 को रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ विदाई दी गई।
नये वर्ष के स्वागत के लिए युवाओं ने खास कर कई तरह के कार्यक्रम बनाये थे। देर रात तक कई स्थानों पर बाटी चोखा और अन्य व्यंजनों की दावत आयोजित की गई। सड़कों पर नये वर्ष के आगमन पर शुभ संदेश लिखे गए। रात में युवा वर्ग बाइकों पर हल्ला मचाते हुए निकला।
डीजे की धुन पर युवक नाचते रहे। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नगर के अधिकतर रेस्टोरेंज और होटल देर रात तक गुलजार रहे। रेस्टोरेंट और होटलों में देर रात तक पार्टियां चलती रहीं। उधर रात 12 बजते ही लोगों ने एक दूसरे को नए साल की मुुुबारकबाद देते हुए उनके अच्दे भ्ाविष्य की कामना की।
विज्ञापन
उधर स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। वर्धमान पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा डांस, ड्रामा सहित कई कार्यक्रम पेश किए गए। कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इस दौरान कराटे और स्केटिंग का भी आयोजन हुआ। प्रबंधक राजो जैन ने बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया । मयंक जैन ने आभार जताया।
इस दौरान ज्योति सिंह, श्वेता, कनिका, ममता जैन, गति उपाध्याय, विकास, दीपिका, उमरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार भटौली रोड विजयपुरा स्थित डा. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में बच्चों ने नव वर्ष 2016 की पूर्व संध्या पर बच्चों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एसएन पब्लिक स्कूल में रंगोली सजा कर नववर्ष का स्वागत किया गया। रंगोली सजाने वालों में वैष्णवी, सुहाना, सृष्टि, तुषार, अनिमेष , आकांक्षा, शुभाजंलि आदि शामिल रहे।