फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Illegal plating and demolition in colonies

अवैध प्लाटिंग व कालोनियों में हुआ ध्वस्तीकरण

Tue, 07 Jun 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Illegal plating and demolition in colonies
मिर्जापुर। नगर में अवैध प्लाटिंग व कालोनियों में कब्जे हटाए गए। इस बार कार्रवाई भवन पर नहीं भूमि पर की गई।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट व सचिव मिर्जापुर विन्ध्याचल विकास प्राधिकरण विनय कुमार सिंह ने बताया कि मे. आरके क्रिएशन प्रा. लिमिटेड, बधवार अपार्टमेन्ट के डायरेक्टर राम कृपाल दुबे द्वारा ग्राम भरूहना स्थित भूमि तथा आसपास के अन्य आराजियात पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। साथ ही विंध्य आशीर्वाद डेवलपर्स प्रा. लिमिटेड द्वारा यशोदा कुंज का बोर्ड लगाकर प्लाटिंग के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा था। इसके पूर्व में इस स्थल का प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण आदेश जारी किया था। इसी क्रम में सोमवार को प्राधिकरण एवं राजस्व की संयुक्त टीम तथा थाना कोतवाली देहात पुलिस के सहयोग से जेसीबी से ध्वस्तीकरण कराया गया। साथ ही जन सामान्य से भी कहा गया कि भवन, भूखंड या प्लाट क्रय किए जाने से पूर्व यह सुनिश्चित हो लें कि संबंधित कालोनियों, स्थलों का ले आउट, भू विन्यास, प्लाटिंग मानचित्र विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत है या नहीं। कहा कि आगे भी अवैध प्लाटिंग व कालोनियों पर नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed