फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Illegal occupation of forest land, department unknown

वन भूमि पर हो रहा अवैध कब्जा, विभाग अनजान

Mon, 02 Aug 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of forest land, department unknown
राजगढ़। सुकृत वन रेंज के भवानीपुर वन चौकी अंतर्गत क्षेत्र में वन भूमि पर कुछ लोगों की ओर से अवैध कब्जा किया गया है। अभी तक उक्त भूमि को खाली कराने में वन विभाग की ओर से काई कार्रवाई के बजाय महज खानापूर्ति तक ही सिमटी नजर आ रही है।
विज्ञापन

वनभूमि पर अवैध कब्जा होने से वन क्षेत्रफल में कमी होती जा रही है। अब वन विभाग ने जमीनों को खाली कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए एंटी भू-माफिया कमेटी का गठन किया गया है। जंगल के समीप रहने वाले गांव के लोगों ने सुकृत रेंज में वन भूमि पर सबसे अधिक कब्जा किया है। अवैध कब्जों के कारण दिन प्रतिदिन वन भूमि का क्षेत्रफल सिकुड़ता जा रहा है। सबसे ज्यादा चौखड़ा में वन भूमि के पेड़ों को काटकर कब्जा कर वहां पर आवास बना लिया गया है। लेकिन वन विभाग अनजान बना हुआ है। विभागीय जानकारी के अनुसार यहां पर अधिकतर मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। भवानीपुर, रामपुर, चौखड़ा, निकरिका, सेमराबरहो, खोराडीह, तालर समेत अनेक जगहों पर मनबढ़ों की ओर से सैकड़ों एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। लंबे समय से सीमा विवाद तो कहीं पर पैरवी के अभाव में जमीन को खाली नहीं कराया जा सका है। इस संबंध में सुकृत वन रेंजर अनिल सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा कि जांच कराकर अवैध कब्जा को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed