फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   IIT student dies due to drowning in Lime Dari Falls

आईआईटी छात्र की चूना दरी जलप्रपात में डूबने से मौत

Wed, 04 May 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
IIT student dies due to drowning in Lime Dari Falls
वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अध्ययनरत आईआईटी के छात्रों का दल मंगलवार को ईद व अक्षय तृतीया के दिन अवकाश होने के चलते लखनिया दरी जलप्रपात पर पिकनिक मनाने पहुंचा। जहां पानी कम होने के बाद दल चूना दरी के लिए निकल गया। वहां कुंड में नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में चले जाने से एक छात्र की डूब कर मौत हो गई। हादसा अपनी आंखों के सामने होते देखने के बावजूद सहपाठी कोई छात्र उसे बचा न सका। उधर, सूचना मिलते ही गोताखोरों को साथ लेकर पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद छात्र का शव चूना दरी कुंड के दह से बाहर निकलवाया। जिसे देखते ही सहपाठियों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बीएचयू के आईआईटी में द्वितीय वर्ष का छात्र साहिल भट्टी (19) पुत्र बद्री प्रसाद निवासी गंगानगर मनफूर सिंह थाना लालगढ़ राजस्थान मंगलवार को अवकाश होने पर अपने 20 सहपाठियों के दल के साथ घूमने निकला। दल में 15 छात्र व पांच छात्राएं शामिल थीं। मंगलवार की सुबह क्रूजर वाहन में सवार होकर सभी लखनिया दरी जलप्रपात पर पिकनिक मनाने पहुंचे। जहां पानी कम होने के चलते सभी विद्यार्थी एक साथ चूना दरी निकल गए। वहां पानी के फुहारों के बीच नहाते-नहाते अचानक कुंड में कूद कर नहाने लगे। इसी दौरान पैर फिसलने से साहिल भट्टी गहरे पानी की दह में चला गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। नजारा अपनी आंखों के सामने देख डूबते साथी को कोई सहपाठी बचा नहीं सका। किसी तरह हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गोताखोरों को साथ लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद शाम को शव बरामद किया। जिसे देखते ही आईआईटी के विद्यार्थी फफक कर रो पड़े। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों व बीएचयू प्रशासन को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साथी अंगद ने बताया कि साहिल माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed