{"_id":"69139777d865b5becd028f28","slug":"if-we-endure-oppression-it-will-increase-raise-your-voice-for-your-rights-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-143337-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अत्याचार सहेंगे तो बढ़ेगा, अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अत्याचार सहेंगे तो बढ़ेगा, अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति के तहत हक की बात जिलाधिकारी के साथ, कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि अत्याचार सहेंगे तो बढ़ेगा, अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएं।
इसमें यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूणहत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि के संबंध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझाव, सहायता व कानूनी सहायता आदि विषयों को लेकर पारस्परिक संवाद किया गया।
कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं की यौन हिंसा, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न व दहेज हिंसा के संबंध में संरक्षण सुरक्षा तंत्र सुझाव व सहायता के लिए जानकारी प्रदान करना व उन्हें जागरूक करना है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने छात्राओं व महिलाओं के द्वारा पूछ गए सवालों का जवाब दिया। छात्राओं ने पूछा कि यदि हमारे पास मोबाइल उपलब्ध न हो या मोबाइल में नेटवर्क न हो तो हम अपनी सुरक्षा कैसे करें, इस पर जिलाधिकारी ने बताया की बालिकाओं को स्वयं सेल्फ डिफेंस होना चाहिए।
छात्राओं ने अपनी विभिन्न समस्याएं जिलाधिकारी के सम्मुख रखीं। समाज में चल रही वर्तमान समस्याओं पर भी जिलाधिकारी के सम्मुख खुलकर चर्चा की।
सीडीओ विशाल कुमार, एडीएम नमामि गंगे विजेता व जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बहुत ही धैर्य और सहजता से सभी छात्राओं एवं हिंसा से पीड़ित महिलाओं के साथ संवाद किया।
समस्याओं के तत्काल निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन के माध्यम से वार्ता की। कार्यक्रम के दौरान स्व. कांशीराम राजकीय बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य अनिता यादव, आत्रेयी चट्टोपाध्याय प्रवक्ता जीडी बिनानी पीजी कॉलेज, सहायक अध्यापक हिंदू बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डाॅ. मंजू यादव सहित छात्र-छात्राएं व अभिभावकगण उपस्थित रहे।