फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   If there is tampering, immediately complain on the helpline

छेड़छाड़ हो तो तत्काल हेल्पलाइन पर शिकायत करें

Wed, 03 Nov 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
If there is tampering, immediately complain on the helpline
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को मिशन शक्ति के तहत ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ विषय पर जिलाधिकारी ने छात्राओं व महिलाओं के प्रश्नों के उत्तर दिए। कहा कि माता पिता अपनी बेटियों को समझें और उनका साथ दें। साथ ही बालिकाओं का भी कर्तव्य है कि वे अपने माता पिता की बात मानें और उनका विश्वास जीतें। कोई बात अपने अभिभावकों से छिपानी नहीं चाहिए।
विज्ञापन

विभिन्न गैर सरकारी संगठनों व विद्यालयों की महिलाओं व छात्राओं ने विभिन्न मुद्दों पर जिलाधिकारी के सामने सवाल रखे। इसमें 12वीं की छात्रा ने पूछा कि रास्ते में छेड़-छाड़ की घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस क्या कर रही। जिलाधिकारी ने उत्तर देते हुए बताया कि जिले में एंटी रोमियो अभियान चलाया जा रहा है। यदि किसी को इस तरह की समस्या है तो तत्काल शिकायत करे। त्वरित कार्यवाही की जाएगी। साथ ही 112, 1098, 181 पर तत्काल शिकायत करने का सुझाव दिया। बालिका अंजली अग्रहरी ने पूछा कि जब महिलाएं कहीं घर से बाहर जाती हैं तो उन्हें टॉयलेट की समस्याओं सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत के सभी सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी शौचालयों का निर्माण कराया गया है। एक बालिका ने शिकायत की कि विद्यालय के सामने ही कूड़-कचड़ा फेंका होता है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को तत्काल प्रकरण का समाधान करने का निर्देश दिया। रिया शर्मा ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण आगे की शिक्षा और तैयारी नहीं कर पा रही है। इसपर जसपर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि ऐसी बालिकाओं को अभ्युदय योजना से जोड़ते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएं। महिला कल्याण अधिकारी डॉ. मंजू यादव ने कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनाए स्पांसरशिप योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. रमेश कुमार, दिव्या जायसवाल, शालिनी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता नगीना सिंह, विवेक द्विवेदी, रोमी सिंह, सीता सिंह, कामिनी सिंह, दीपमाला आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed