फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   id card distribution mirzapur

कक्ष निरीक्षकों में वितरित हो रहा परिचय पत्र

Mon, 10 Feb 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
id card distribution mirzapur
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है। अब विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तैनात होने वाले कक्ष निरीक्षकों को परिचय पत्र का वितरण किया जा रहा है। बिना फोटो युक्त परिचय पत्र के कोई भी कक्ष निरीक्षक ड्यूटी नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर तैनात होने वाले विभिन्न कक्ष निरीक्षकों की सूची तो पहले ही तैयार कर ली गई है। अब उनको क्रमानुसार परिचय पत्र का वितरण किया जा रहा है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र की अपनी मानीटरिंग यूनिट और पूरे जिले के नियंत्रण कक्ष बनने से कक्ष निरीक्षकों का काम पहले से काफी आसान हो गया है लेकिन परीक्षार्थियों के नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जा रही है। इस बार 17 सौ 85 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। इसमें साढ़े सात सौ परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक शामिल हैं। जिला स्तर पर पांच तथा मंडल स्तर पर तीन उड़ाका दल बनाए गए हैं। इस बार लगभग 74 हजार परीक्षार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिन परीक्षार्थियों की रसायन, भौतिकी अथवा भूगोल जैसे विषयों की प्रायोगिक परीक्षा छूट गई थी उनकी परीक्षा संपन्न करा दी गई है। यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने बताया कि ऐसे 27 परीक्षार्थियों की परीक्षा छूटी थी। उनकी परीक्षा करा दी गई है। अब केवल मुख्य परीक्षा की तैयारी हो रही है जो कि पूरी हो चुकी है। शासन की मंशा के अनुसार शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed