फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Husband and wife commits suicide by cut off by train in mirzapur police searching for reason

मिर्जापुर में दंपती की मौत: ट्रेन के आगे कूदी पत्नी, बचाने में पति की भी गई जान

Thu, 19 Aug 2021 08:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 19 Aug 2021 08:00 PM IST
सार

जिगना थाना क्षेत्र में ने अप लाइन पर गुरुवार की सुबह दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल मिला। मोबाइल के जरिए पुलिस ने छानबीन की तो दोनों की शिनाख्त पति-पत्नी के रूप में हुई।

विज्ञापन
Husband and wife commits suicide by cut off by train in mirzapur police  searching for reason
ट्रेन से कटकर पति-पत्नी ने दी जान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के यादवपुरा नई बस्ती के सामने अप लाइन पर गुरुवार की सुबह पांच बजे मालगाड़ी से कटकर दंपती की मौत हो गई। चश्मदीद के मुताबिक पहले पत्नी ट्रेन के आगे कूदी, उसे बचाने गया पति भी चपेट में आ गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक से शव को हटवाकर छानबीन में जुट गई। परिजनों के मुताबिक पति कुछ दिन पहले ठगी का शिकार हुआ था। हो सकता है उसी के चलते हुए विवाद में दोनों ने जान दे दी।

विज्ञापन


क्षेत्र के यादवपुर नई बस्ती के पास सुबह पांच बजे अप लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से दंपती की मौत हो गई। ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत से मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जिगना पुलिस ने शव को ट्रैक से हटवाकर शिनाख्त कराई।
विज्ञापन


दोनों की शिनाख्त नेगुरातेज सिंह गांव निवासी ओमप्रकाश उर्फ पवन(30) पुत्र लक्षनधारी और उसकी पत्नी कंचन देवी(28) के रूप में हुई। ओम प्रकाश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दिल्ली में रह कर नौकरी करता था। लॉकडाउन में घर आया था। दंपती को तीन बच्चे सुभाष(7), खुशी(5) अमन(3) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रेलवे स्टेशन पर मौजूद चश्मदीद के मुताबिक सुबह पहले महिला आई और ट्रेन के आगे कूदी, उसे बचाने में उसका पति ट्रैक पर आया। इससे दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों ने ट्रेन के आगे कूद कर जान क्यों दी इस बारे में परिवार के लोग स्पष्ट नहीं बता सके।

परिजनों ने ये जरूर बताया कि ओम प्रकाश बीते दिनों ठगी का शिकार हुआ था। मोबाइल पर सस्ते दाम पर ट्रैक्टर खरीदने का मैसेज आने पर परिवार से पैसा लेकर दिया था। हो सकता है इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ हो। जिसके बाद दोनों ट्रैक के आगे कूदे हो। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed