फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Host PAC Mirzapur got Baijanti Trophy

Mirzapur News: मेजबान पीएसी मिर्जापुर को मिली बैजंती ट्रॉफी

Mon, 15 Sep 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Host PAC Mirzapur got Baijanti Trophy
चल बैजंती ट्रॉफी के साथ 39वीं वाहिनी पीएसी की टीम । स्रोत पीएसी
मिर्जापुर। पूर्वी जोन की 52वीं अंतर-वाहिनी एलार्म एफिसिएंसी रेस, राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी वाराणसी अनुभाग मनोज सोनकर ने 39वीं वाहिनी पीएसी के परेड ग्राउंड में किया गया।
विज्ञापन

पूर्वी जोन की 52वीं अंतर-वाहिनी एलार्म एफिसिएंसी रेस, राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में एलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता में मेजबान 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर को चल बैजंती ट्रॉफी मिली। राइफल शूटिंग पुरानी नई स्पर्धा बिग बोर में प्रथम स्थान 20वीं वाहिनी, द्वितीय स्थान 34वीं वाहिनी, तृतीय स्थान मेजबान 39वीं वाहिनी रही। राइफल शूटिंग नई स्पर्धा थ्री, प्रोन पोजीशन बिग बोर में 20वीं वाहिनी प्रथम, 39वीं वाहिनी द्वितीय, 34वीं वाहिनी तृतीय रही। नाइन एमएम कारबाइन शूटिंग नेशनल पैटर्न नई स्पर्धा में 39वीं वाहिनी प्रथम, 20वीं वाहिनी द्वितीय, 12वीं वाहिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राइफल शूटिंग पुरानी स्पर्धा 2025 की चल बैजंती मेजबान 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर रही। कार्बाइन शूटिंग की चल बैजंती 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ रही। पिस्टल/रिवाल्वर शूटिंग की चल बैजंती 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ रही। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार और पदक से पुरस्कृत किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को मुख्य अतिथि द्वारा पदक प्रदान किया गया। संपूर्ण प्रतियोगिता में नाइन एमएम कार्बाइन के सर्वोच्च लक्ष्य भेदक आरक्षी कामेश्वर यादव 34वीं वाहिनी वाराणसी और नाइन एमएम पिस्टल के सर्वोच्च लक्ष्य भेदक आरक्षी चालक चंद्रेश धर द्विवेदी 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ रहे। आयोजक सेनानायक नैपाल सिंह ने मुख्य अतिथि का आभार प्रकट किया। प्रतियोगिता समापन पर वाहिनी चिकित्साधिकारी राजीव कुमार, सूबेदार मेजर मनोज सिंह, सहायक शिविरपाल राहुल सिंह पटेल, विनय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed