फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Honored Art Seekers

सम्मानित हुए कला के साधक

Sun, 25 Jul 2021 07:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Honored Art Seekers
मिर्जापुर। अनगढ़ के पास स्थित एक भवन में रविवार को संस्कार भारती के तत्वावधान में आयोजित कला साधक सम्मान पखवारा के तहत कला के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान करने वाले पांच कलाकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ काशी प्रांत के अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी, जिलाध्यक्ष राजकुमार पाहवा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्कार भारती ध्येय गीत गोपाल ने प्रस्तुत किया। संस्कार भारती विंध्याचल इकाई के पदाधिकारियों और आगत कलाकारों का परिचय संस्था के सचिव कृष्ण मोहन गोस्वामी ने कराया। इसके बाद संगीत क्षेत्र में नाम रोशन करने वाले नगर के लोकगीत गायक एवं वादकों में पं. छविनाथ मिश्रा (नाल वादक), गणेश प्रसाद गुप्ता (गायक), भंडर प्रजापति (हारमोनियम) पंचम राम (नाल वादक) और चंद्रशेखर अग्रहरि (मजीरा) को नकद राशि, फल, मिष्ठान एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कोरोना योद्धा के रूप में चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार जायसवाल और दिलीप केशरवानी को उनके विशेष योगदान के लिए अंगवस्त्रम प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के बाद उपस्थित कलाकारों ने कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इसमें दयाशंकर जोशी, गिरिजा शंकर सविता, शिवलाल गुप्ता, सुरेश मौर्या, गणेश प्रसाद गुप्ता, गायिका रानी सिंह, सूफिया बेगम, कल्पना गुप्ता एवं अन्य कलाकार शामिल रहे। कार्यक्रम का संयोजन देवी प्रसाद मौर्या और संचालन संतोष तिवारी ने किया। इस अवसर पर कृष्णा, राजपति ओझा, शंकर राय, गोपाल, प्रमोद गुप्ता, सुधा गुप्ता, रमेश गुप्ता, दिनेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed