{"_id":"3c725273232a1812f8e35ab2efded116","slug":"hindu-is-libral-by-nature-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हिंदू स्वभाव से ही सहिष्णु' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हिंदू स्वभाव से ही सहिष्णु'
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में राम मंदिर बनेगा चाहे प्रदेश में सरकार किसी भी पार्टी की हो। मंदिर निर्माण के लिए तैयारियां जारी हैं। खंभों का निर्माण तेजी से हो रहा है। यह बात विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश चंद्र ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। श्री दिनेश चंद्र पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि हिंदू स्वभाव से ही सहिष्णु होता है। उन्होंने कहा कि अशोक सिंहल के निधन से विहिप को अपूर्णनीय क्षति हुई है। उनके द्वारा लिए संकल्पों को विहिप के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पूरा करने में जुटे हैं। विश्व के 32 देशों में विहिप का संगठन है। भारत के बाहर साढे़ छह करोड़ देश के लोग निवास करते हैं। इनमें स्वाभिमान जगाने का कार्य विहिप कार्यकर्ता करेंगे। असहिष्णुता के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू स्वभाव से ही सहिष्णु है। विश्व कल्याण की बात कहने वाला व्यक्ति असहिष्णु नहीं हो सकता है।
विज्ञापन