फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Highway touched by high tension wire, driver dies

हाईटेंशन तार से छू गया हाइवा, चालक की मौत

Fri, 29 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Highway touched by high tension wire, driver dies
अहरौरा थाना क्षेत्र के जमुई मार्ग पर सोनपुर घाटी में बृहस्पतिवार को सुबह क्रशर प्लांट में गिट्टी लोड करने जा रहा हाइवा ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से छू गया। इससे हाइवा में करंट उतर गया। इसके चलते उसका चालक करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने विद्युत निगम को फोन कर आपूर्ति बंद कराई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे चालक को उपचार के लिए सीएचसी भेजवाया। जहां चालक की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के परिजनों व हाइवा मालिक को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

सोनपुर घाटी के खनन इलाके में बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे चालक धर्मेंद्र यादव (34) पुत्र सीताराम यादव निवासी कूड़हरा थाना बरहद आजमगढ़ क्रशर प्लांट पर गिट्टी लोड करने हाइवा लेकर जा रहा थे। वे घाटी की ओर पहुंचे थे तभी अचानक तकनीकी खराबी के चलते अचानक हाइवा का डाला खुल गया और ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से छू गया। इससे पूरे हाइवा में करंट प्रवाहित हो गया। करंट की चपेट की चपेट में आकर चालक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति बंद करा कर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में झुलसे चालक को सीएचसी अहरौरा पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने झुलसे चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि हाईटेंशन तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर झुलसने से हाइवा चालक की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed