{"_id":"601fe865c7c7cb3bd4063166","slug":"high-alert-in-mirzapur-due-to-floods-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में आई बाढ़ को लेकर मिर्जापुर में हाई अलर्ट, गंगा के जलस्तर पर नजर रखने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में आई बाढ़ को लेकर मिर्जापुर में हाई अलर्ट, गंगा के जलस्तर पर नजर रखने की हिदायत
Sun, 07 Feb 2021 06:47 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 07 Feb 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
गंगा नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखण्ड के चमोली में ग्लेशियर टूटने की वजह से बाढ़ आने के बाद उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर सहित कई जिलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रभारी डीएम व सीडीओ अविनाश सिंह ने एसपी अजय कुमार सिंह सहित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की है। सभी को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
गंगा की तराई वाले इलाकों पर नजर रखने के साथ ही किसी भी परिस्थिति से निपटने को तैयार रहने को कहा गया है। चोरी छिपे खनन करने वालों को लेकर भी विभाग चिंतित है। गंगा घाटों पर रहने वालों को निर्देशित किया गया है कि आगामी चौबीस घंटे में गंगा के जलस्तर पर नजर रखें । साथ ही एनडीआरफ की टीम को हर समय तैयार रहने की भी हिदायत दी गई है ।
विज्ञापन