{"_id":"68a8d363dd1434ddce054bdf","slug":"hartalika-teej-women-busy-in-preparations-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-138731-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरतालिका तीज : तैयारियों में जुटीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरतालिका तीज : तैयारियों में जुटीं महिलाएं
विज्ञापन
वासलीगंज में कॉस्टमेटिक्स दुकान पर सामान की खरीदारी करतीं महिलाएं।- संवाद।
मिर्जापुर। रक्षाबंधन के बाद अब हरतालिका तीज के कारण बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। खासकर कपड़ा, सराफा व कॉस्टमेटिक्स प्रतिष्ठानों पर महिलाओं की भीड़ देर रात तक रह रही है। हरतालिका तीज 26 अगस्त को पड़ रही है।
लोग बेटी और बहुओं के यहां तीज भेजने की तैयारी में जुटे हैं। नगर के सिविल लाइन, वासलीगंज, घंटाघर, त्रिमोहानी आदि प्रमुख बाजारों में कॉस्टेटिक्स, सराफा, कपड़े की दुकानों पर पुरुष, महिलाएं सामानों की खरीदारी में जुटे हैं।
बसनई बाजार निवासी सराफा व्यवसाई मोहित व रमेशचंद गुप्ता का कहना है कि सोने और चांदी पर छाई महंगाई के बावजूद हल्के वजन के आभूषण के ऑर्डर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
कॉस्टमेटिक्स व्यवसायी रोशनी गुप्ता का कहना है हरतालिका तीज को देखते हुए महिलाओं के मनपसंद शृंगार प्रसाधन सामग्रियों का स्टॉक मौजूद है। इस बार बाजार में एडी नग कंगन 500 रुपये से लेकर 2000, ब्रॉस कंगन 300 से 1200, लॉक कंगन 250 रुपये से 500 रुपये तक उपलब्ध है।