फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Harishchand Shukla was awarded by first prize

प्रथम पुरस्कार से नवाजे गए हरिश्चंद शुक्ल

Wed, 13 May 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Harishchand Shukla was awarded by first prize
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के रायपुर पोख्ता ग्राम प्रधान हरिश्चंद शुक्ल को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन में प्रथम पुरस्कार मिला। यह जानकारी मिलते ही बुधवार को गांव में ग्राम प्रधान के घर पर हर्ष का महौल रहा। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए ग्राम प्रधान का लोगों ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2018-2019 में किए गए उत्कृष्ट कार्य के आधार पर जिले में कुल पांच ग्राम पंचायतों को पुरस्कार से नवाजा गया। प्रथम पुरस्कार सिटी विकास खंड के ग्राम पंचायत रायपुर पोख्ता, द्वितीय पुरस्कार ग्राम पंचायत तेंदुआ कला विकासखंड राजगढ़, तृतीय पुरस्कार ग्राम पंचायत धनशिरिया विकासखंड राजगढ़, चौथा पुरस्कार ग्राम पंचायत बगही विकासखंड नरायनपुर और पांचवा पुरस्कार ग्राम पंचायत आदमपुर विकासखंड छानबे को नवाजा गया। डीपीआरओ ने बताया कि प्रथम पुरस्कार आठ लाख, द्वितीय पुरस्कार सात लाख, तृतीय पुरस्कार पांच लाख, चौथा पुरस्कार तीन लाख और पांचवा पुरस्कार दो लाख रुपए शासन की ओर से सीधे भेजा गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामसागर शुक्ल वंशी, ग्राम पंचायत अधिकारी अछैवरनाथ यादव, बीसी मनीष पांडेय, कोटेदार लवकुश शुक्ला, किरन मौर्य, अशोक शुक्ला, शैलेंद्र दुबे व विनय दुबे आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed