फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   hanged the boy upside down from the barge

बालक को बारजे से नीचे उल्टा लटकाया

Fri, 29 Oct 2021 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
hanged the boy upside down from the barge
अहरौरा के सद्भावना शिक्षण संस्थान में बृहस्पतिवार को शरारत करने की सजा के तौर पर स्कूल संचालक ने एक बच्चे को बारजे से नीचे उल्टा लटका दिया। इतने में बच्चे की हालत खराब हो गई। बाद में बच्चे के पिता ने विद्यालय के संचालक से आपत्ति दर्ज कराई। स्कूल संचालक की इस हरकत से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

अहरौरा के बूढ़ादेई मोहल्ले के अजीत सिंह यादव का पुत्र सोनू यादव अहरौरा के सद्भावना पब्लिक स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। इस विद्यालय के कुछ बच्चे बृहस्पतिवार को दोपहर में फुलकी खाने विद्यालय के बाहर गए थे। आरोप है कि वहां सोनू यादव ने बच्चों से धक्का मुक्की की। इस पर कुछ बच्चों ने इसकी शिकायत स्कूल संचालक मनोज विश्वकर्मा से की। संचालक ने बच्चे को समझाया, लेकिन बच्चा उनकी बात नहीं समझ सका। आरोप है कि इससे क्रोधित होकर स्कूल संचालक मनोज विश्वकर्मा ने बच्चे को विद्यालय भवन के बारजे से उसका एक पैर पकड़कर नीचे उल्टा लटका दिया। यह देखकर सभी सन्न रह गए। घटना की जानकारी होने पर बच्चे के पिता अजीत सिंह यादव ने संचालक से मिलकर शिकायत की। फिलहाल इस घटना से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। इस घटना के बाद विद्यालय के बच्चे भी डर गए हैं। सोनू के पिता का कहना है कि वह तो विद्यालय में थे नहीं। जानकारी मिलने पर उन्होंने विद्यालय के संचालक से शिकायत की है। इस संबंध में बीएसए गौतम प्रसाद ने कहा कि इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि बीएसए को मामले की जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed